एक और दो नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने की है आशंका…

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय व तीन विधानसभा सीटों के उपचुनावों की जीत के जश्न में मौसम का खलल पड़ने के आसार हैं। प्रदेश में एक और दो नवंबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। दो नवंबर को मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव का परिणाम घोषित होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भी धूप खिली रही। रविवार को भी धूप खिली रहने की संभावना है। तीन नवंबर को भी मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं। उधर न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *