दीपावली पर 212 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा हिमाचल पथ परिवहन निगम

हिमाचल प्रदेश। दिवाली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम आज से बाहरी राज्यों से हिमाचल और राज्य से बाहरी राज्यों के लिए स्पेशल बसें चलाना शुरू कर देगा। यह बसें तीन नवंबर तक चलेंगी। अभी 212 बसें चलाने का फैसला लिया गया है, सवारियां ज्यादा होने पर बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। निगम प्रबंधन की ओर से इसका शेड्यूल तैयार किया गया है। दिवाली के दिन चार नवंबर को भी एचआरटीसी ऑन डिमांड बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए भेजेगा। निगम प्रबंधन ने दिवाली के दौरान बस अड्डों पर कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा है। दिवाली पर शाम को 5 बजे के बाद बसें नहीं चलेंगी। लांग रूट पर चलने वाली बसों को क्लब कर चलाया जाएगा। बसों में सीट के मुताबिक ही सवारियों को बैठना होगा। बसों के भीतर सवारियां खड़ी नहीं रहेंगी। परिवहन निगम ने चालक परिचालकों को निर्देश दिए है कि वह बिना मास्क के सवारियों को न बैठाएं। इसके अलावा जिस व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत हो, उसे बस में बैठने के लिए मना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *