दिवाली से पहले महंगा हुआ नंदिनी का घी-पनीर-मक्खन, BAMUL ने जारी की नई रेट लिस्ट, जानें 4 नवंबर से कितना बढ़ा दाम

Nandini Dairy Price Hike: अगर आप फेमस नंदिनी ब्रांड का दूध, घी, पनीर खाते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दिवाली से ठीक पहले बेंगलुरु मिल्क यूनियन (BAMUL) ने एक और झटका दिया है. दूध और दही के बाद अब घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं. नई कीमतें 4 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं.इससे पहले KMF ने नंदिनी दूध पर 8 रुपये लीटर और दही पर 14 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की थी.

PET जार में मिलने वाले घी के नए रेट

PET जार में उपलब्ध नंदिनी घी की कीमतों में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा बड़े पैक और टिन की नई दरें भी निर्धारित की गई हैं.

पैक का आकारनई कीमत
50 मिलीलीटर PET जार65 रुपये
100 मिलीलीटर PET जार100 रुपये
200 मिलीलीटर PET जार180 रुपये
500 मिलीलीटर PET जार435 रुपये
1 लीटर PET जार870 रुपये
5 लीटर पैक4,250 रुपये
1 लीटर टिन870 रुपये
15 किलोग्राम टिन14,100 रुपये

नंदिनी पनीर के नए दाम जानें

नंदिनी पनीर खरीदने वालों को भी अब नए रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा. अलग-अलग पैक के लिए कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं.

  • 200 ग्राम पनीर: 115 रुपये
  • 500 ग्राम पनीर: 260 रुपये
  • 1 किलोग्राम पनीर: 485 रुपये
  • 200 ग्राम मध्यम वसा वाला पनीर: 110 रुपये

मक्खन की नई कीमतें भी लागू

नंदिनी ने नमकीन और बिना नमक वाले मक्खन के दामों में भी बदलाव किया है. अब 100 ग्राम नमकीन मक्खन का पैकेट 90 रुपये में मिलेगा. वहीं, 500 ग्राम के पैकेट के लिए 380 रुपये चुकाने होंगे.

बिना नमक वाले मक्खन की नई कीमतें इस प्रकार हैं.

  • 200 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन: 160 रुपये
  • 500 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन: 390 रुपये
  • मक्खन का फैमिली पैक: 90 रुपये
  • 10 ग्राम के ब्लिस्टर पैक के हिसाब से कीमत: 900 रुपये प्रति किलोग्राम

इसे भी पढ़ें:-महबूबा मुफ्ती लगातार 5वीं बार बनीं PDP की अध्यक्ष, निर्विरोध चुनी गईं, 2002 से संभाल रहीं कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *