भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित मुख्यमंत्रियों की सराहना

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर जनता के प्रति आभार प्रकट किया। नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में भाजपा पर भरोसा करने के लिए जनता को धन्यवाद कहा और पार्टी कार्यकर्ताओं व संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी सराहना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा की राज्य सरकारों पर जनता के भरोसे को प्रदर्शित करता है। देशभर की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना हुई। इसके परिणाम बताते हैं कि भाजपा और इसके सहयोगियों के खाते में 11 सीटें आई हैं। यह सीटें असम, बिहार, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में हैं। लगभग सभी राज्यों में इन उपचुनावों के परिणाम सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में ही जाते दिखे। केवल हिमाचल प्रदेश में नतीजे एकदम अलग रहे। यहां की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव आयोजित करवाया गया था। सभी चारों सीटों पर यहां कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां मंडी लोकसभा सीट और पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *