यह है करिश्मा कपूर की ‘नई शुरुआत’…

बॉलीवुड-टीवी मसाला। बॉलीवुड की अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर से दर्शकों को अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हैं। करिश्मा कपूर ने एक बार फिर से  एक्टिंग करने का फैसला किया है। उनके नए प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन है। इस बात की जानकारी करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्‍होने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में एक क्लप बोर्ड दिखाई दे रहा है। वहीं क्लप बोर्ड की पीछे करिश्मा कपूर की आंखे नजर आ रहे हैं। बोर्ड पर प्रोजेक्ट का नाम ब्राउन लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने कैप्शन लिखा है ‘नई शुरुआत।’ सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की यह तस्वीर वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *