जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आप अपने व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यस्त रहेंगे, जिनसे आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि विवाह कर लिया है, तो उनके जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपको अपने किसी परिजन पर भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, क्योंकि वह आपके भरोसे को तोड़ सकते हैं। आज सायंकाल के समय आपको अपनी संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके कार्य को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिससे उनकी छवि और क्लियर होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी उस एनर्जी को सही काम में लगाएं और व्यर्थ ना करें, इसीलिए आज आप अपने पिछले समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने की सोच सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय किसी भी बहस बाजी में पड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा। जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज लाभ मिलने की पूरी संभावना मिलती दिख रही है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा।काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ आप अपनी लव लाइफ को भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *