कम उम्र में बाल हो रहे सफेद? ये 5 देसी नुस्खे फिर से कर देंगे काले

Black hair: आज के समय में 25-30 साल की उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं? सुबह कंघी करते ही सफेद बाल दिखना टेंशन बढ़ा देता है. भागदौड़ भरी लाइफ, जंक फूड, रात में देर तक मोबाइल, तनाव और प्रदूषण की वजह से आजकल कम उम्र में ही बालों का काला रंग उड़ने लगा है.

ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार के महंगे हेयर कलर और डाई का सहारा लेते हैं, जिसमें अमोनिया और केमिकल होता है. इससे कुछ दिन के लिए सफेदी तो छिप जाती है, लेकिन जड़ें और कमजोर हो जाती हैं और सफेदी और तेजी से बढ़ती है. आयुर्वेद में इसका परमानेंट इलाज बताया गया है.

अगर आप जड़ से सफेदी रोकना चाहते हैं तो बाहर से रंगने से बेहतर है अंदर से पोषण देना. आंवला, करी पत्ता और काला तिल जैसी चीजें आपके किचन में ही मौजूद हैं जो बालों में मेलेनिन बनाना फिर से शुरू कर देती हैं.

5 ऐसे ही असरदार और सस्ते घरेलू उपाय

1. आंवला – सफेद बालों का काल

विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना. रोज एक ताजा आंवला खाएं. साथ में आंवला पाउडर को नारियल तेल में पका कर हफ्ते में 3 बार जड़ों में मालिश करें.

2. करी पत्ता + नारियल तेल – मेलेनिन बूस्टर

एक कटोरी नारियल तेल में 15-20 करी पत्ते तब तक उबालें जब तक काले न पड़ जाएं. ठंडा करके हफ्ते में 2-3 बार लगाएं.

3. काला तिल – अंदर से असर

हफ्ते में 2 बार सिर्फ 1 चम्मच काले तिल खाएं. ये असमय सफेदी की रफ्तार को धीमा कर देता है.

4. भृंगराज और मेथी का जादू

भृंगराज को बालों का राजा कहते हैं. भृंगराज पाउडर + मेथी दाने को नारियल या बादाम तेल में पकाकर लगाएं. जड़ें मजबूत होंगी.

5. मेहंदी + कॉफी – नेचुरल कलर

केमिकल डाई छोड़िए. ऑर्गेनिक मेहंदी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर और नींबू मिलाकर लगाएं. नेचुरल ब्राउन-काला रंग और पोषण दोनों मिलेगा.

ये 3 आदतें भी बदलें

– डाइट: पालक, अंडा, सूखे मेवे, B12, D3, बायोटिन वाली चीजें खाएं.

– नींद: रोज 7-8 घंटे सोएं, तनाव कम करें.

– धूम्रपान: बीड़ी-सिगरेट छोड़ दें, इससे बाल सबसे तेजी से सफेद होते हैं.

इसे भी पढ़ें:-देश के टॉप 5 IIIT कॉलेज, जानें कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *