मेंहदी रचेगी बेहद गाढ़ी, अपनाएं ये टिप्‍स…

काम की खबर। घर में शादी संगीत हो या फिर कोई खास त्योहार लड़कियां और महिलाएं मेहंदी लगाने के लिए हमेशा मौके की तलाश में रहती हैं। भारत में महिलाओं के लिए  त्योहार हाथों में मेहंदी रचाए बिना मानो अधूरे होते हैं। आजकल कई तरह की मेहंदी मार्केट में मौजूद है जिन्हें केवल कुछ देर लगाने से ही हाथों पर गहरा रंग आ जाता है।

लेकिन जो रंग और खुशबू ट्रेडिशनल मेहंदी में है, वो टैटू वाली मेहंदी में देखने को नहीं मिलती है। सभी महिलाएं मेहंदी लगाने के बाद अक्सर उसके रंग को लेकर चिंता में रहती हैं। आइए जानते हैं, कुछ आसान टिप्स जिन्हे फॉलो करने से मेहंदी का रंग गहरा रचता है-

मेहंदी को खूबसूरत और गाढ़ा रचाने के लिए टिप्स-
– सबसे पहले मेहंदी को सूखने के बाद भी कुछ घंटों तक पानी से बचाकर रखें और धोने से पहले हाथों में तेल लगा लें।
– मेहंदी सूखने के बाद नींबू का रस और चीनी के मिक्सचर को कॉटन की मदद से हाथों में मेहंदी पर लगाकर और सूखने दें। मेहंदी को पानी में धोने से पहले ये घोल कई बार लगा सकते हैं।

– मेहंदी सूखने के बाद घर के अचार में मौजूद सरसों के तेल को लगाकर कुछ देर छोड़ दें।
– धीमी आंच पर तवा रखें और उसमें चार पांच लौंग रखकर मेहंदी के हाथों को धुआं आने पर सावधानी से सेक लें। लौंग की धूनी से मेहंदी का रंग खूब चढ़ता है।
– मेहंदी को सुखाकर उस पर चूना रगड़ने से रंग गहरा आता है।
– मेहंदी सूखने के बाद हाथों पर सरसों का तेल या पिपरमिंट ऑयल को कॉटन की मदद से लगा लें।
– विक्स और आयोडेक्स जैसे बाम गर्म होते हैं, जिनकी हीट से मेहंदी का रंग गाढ़ा और गहरा रचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *