ग्रुप में एक्सरसाइज करना होता है फायदेमंद…

फिटनेस। अक्सर देखा जाता है कि लोग जिम या पार्क में सुबह-सुबह ग्रुप बनाकर एक्सरसाइज करते हैं। क्या आपने कभी दोस्तों के साथ ग्रुप में एक्सरसाइज की है? अगर नहीं, तो आपको ऐसा जरूर करना चाहिए। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग ग्रुप बनाकर एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें अकेले एक्सरसाइज करने वाले लोगों की अपेक्षा ज्यादा फायदा होता है। हम सब जानते हैं एक्सरसाइज करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। हर किसी को अपने रूटीन में एक्सरसाइज को जरुर शामिल करना चाहिए।

क्या कहती है स्टडी?

अकेले और ग्रुप में एक्सरसाइज करने से होने वाले हेल्थ बेनिफिट्स को लेकर एक स्टडी की गई थी। इसमें पता चला कि जो लोग ग्रुप में एक्सरसाइज करते हैं, उनकी मेंटल हेल्थ बेहतर होती है और उनके स्ट्रेस लेवल में कमी आती है। स्टडी में पता चला कि जिन लोगों ने अकेले एक्सरसाइज की और हर सप्ताह एक घंटे से ज्यादा वक्त बिताया, उन्हें ग्रुप की अपेक्षा मेंटल हेल्थ में कम फायदा हुआ। यह स्टडी 12 सप्ताह तक की गई थी।

ऐसे की गई थी स्टडी:-
यह स्टडी जर्नल ऑफ द अमेरिकन ओस्टियोपैथिक एसोसिएशन में प्रकाशित की गई थी. इस स्टडी में मेडिकल के 69 छात्रों को 12 सप्ताह के लिए शामिल किया गया और उन पर एक्सरसाइज से होने वाले फायदों को लेकर डाटा इकट्ठा किया गया। इसके आधार पर स्टडी का रिजल्ट तैयार किया गया था। ग्रुप में एक्सरसाइज करने से फील गुड हारमोंस रिलीज होते हैं और लोग बेहतर फील करते हैं।

रोज़ एक्सरसाइज करने से होते हैं कई फायदे:-

हर दिन एक्सरसाइज करने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

  • वेट कंट्रोल रहता है।
  • बेहतर नींद आती है।
  • एनर्जी लेवल बेहतर होता है।
  • मेंटल अलर्टनेस बढ़ जाती है।
  • बीमारियों का खतरा कम होता है।
  • हड्डियां और मसल्स मजबूत होती हैं।
  • डेली एक्टिविटी करने की क्षमता बढ़ती है।
  • लंबी जिंदगी जीने की संभावना बढ़ जाती है।
  • क्रॉनिक हेल्थ डिजीज का खतरा कम होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *