DRDO और भारतीन नौसेना ने सफलतापूर्वक किया VL-SRSAM का परीक्षण

नई दिल्‍ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने मंगलवार को जमीन से हवा में मार करने वाली ‘ वर्टिकली शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल'(VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुर तट पर भारतीय नौसेना के जहाज से डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का परीक्षण किया। VL-SRSAM को भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों के अनुसार यह मिसाइल लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित दुश्मन के टारगेट को तबाह कर सकती है।

VL-SRSAM मिसाइल की प्रमुख विशेषताएं:-
VL-SRSAM मिसाइल की दो प्रमुख विशेषताएं हैं क्रूसिफॉर्म विंग्स और थ्रस्ट वेक्टरिंग। क्रूसिफॉर्म में पंख चार छोटे पंख होते हैं जो चारों तरफ एक क्रॉस की तरह व्यवस्थित होते हैं और प्रक्षेप्य को एक स्थिर मुद्रा देते हैं। वहीं थ्रस्ट वेक्टरिंग अपने इंजन से कोणीय वेग और मिसाइल को नियंत्रित करने वाले थ्रस्ट की दिशा बदलने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *