मंगलवार को आजमाएं ये उपाय, जीवन से दूर होगा दुर्भाग्य, बनेंगे धनवान

Tuesday Puja Tips: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है. इनमें से मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है. यही कारण है कि इस दिन हनुमानजी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है. वहीं, ज्योतिषशास्त्र में मंगलवार के कुछ ऐसे उपायों का वर्णन भी मिलता है, जिन्हें करने से जातक को जीवन की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है. ऐसे में अगर आप लंबे समय से भारी कर्ज में डुबे हुए हैं या जीवन में एक के बाद एक बाधाओं का सामना कर रहे हैं, तो कर्ज मुक्ति के लिए मंगलवार के उपाय आजमा सकते हैं.

मंगलवार को करें कर्ज मुक्ति का महाउपाय

यदि आप लंबे समय कर्ज के मर्ज में फंसे हुए हैं और बहुत प्रयास करने के बाद भी आपको उससे मुक्ति नहीं मिल पाई है तो आपको मंगलवार के दिन विशेष रूप से ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ का पाठ करना चाहिए. यदि संभव हो तो इस पाठ को किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के मंगलवार से प्रारंभ करके हर मंगलवार के दिन यह उपाय करें.

मंगलवार के दिन करें ये चार प्रार्थनाएं

मंगलवार के दिन यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब मंगल ही मंगल हो तो आपको दिन भर में चार बार हनुमान जी का ध्यान करते हुए “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का मन में तीन बार जप करना है. पहली बार आपको सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद बोलना है, दूसरी बार भोजन बनाते समय और तीसरी बार घर से बाहर निकलते समय और चौथी बार रात को सोने से पहले इस मंत्र का मन श्रद्धापूर्वक तीन जप करना है.

कार्य सिद्धि के लिए करें ये महाउपाय

यदि किसी कार्य में बहुत प्रयास करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको मंगलवार के दिन अपने घर में हनुमान जी द्वारा हाथ में पर्वत उठाकर उड़ते हुए चित्र का पूजन करना चाहिए. इस पूजा में आपको हनुमान जी के मंत्र “ॐ हं हनुमते नमः” का कम से कम 108 बार यानि एक माला जप जरूर करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, जानें अप्लाई करने की योग्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *