CBSE ने कंपार्टमेंट परिणाम के संबंध में जारी किया नोटिस…

शिक्षा। CBSE ने कंपार्टमेंट परिणाम 2022 के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक सीबीएसई ने अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया और 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंट परिणाम के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए एक अस्थायी कार्यक्रम जारी किया है।

CBSE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर कंपार्टमेंट रिजल्ट के बाद अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया और परिणाम के पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए अस्थायी कार्यक्रम घोषित किया है। एक बार जब सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परिणाम 2022 घोषित कर देगा,

तो बोर्ड छात्रों को सत्यापन के लिए आवेदन करने और किसी भी विसंगति के मामले में पुनर्मूल्यांकन के लिए अनुरोध करने का अवसर भी प्रदान करेगा। उसी के लिए अस्थायी शेड्यूल यहां साझा किया गया है। सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 की तारीख के बारे में आधिकारिक सूचना साझा नहीं की है।

अब तक सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के परिणाम 07 सितंबर 2022 को घोषित होने की उम्मीद है और सीबीएसई कक्षा 10वीं का कंपार्टमेंट परिणाम 2022 कुछ दिनों बाद घोषित किए जाने की उम्मीद है। सीबीएसई कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *