महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्‍ली। 17-19 सितंबर 2022 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार होने जा रहा है। भारत की तरफ से शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन जाएंगी।

बुधवार को इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था और भारत ने रविवार को राष्ट्रीय शोक भी व्यक्त किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की।

राजा-रानियों, राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 500 विश्व नेताओं के साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जो हाल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाओं में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *