भारतीय और नाइजीरियाई नौसेना ने संयुक्त समुद्री अभ्यास में लिया भाग

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना और नाइजीरियाई नौसेना ने गिनी की खाड़ी (जीओजी) में संयुक्त समुद्री अभ्यास में भाग लिया। भारतीय नौसेना ने अपने बयान में कहा कि समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए गिनी की खाड़ी में तैनात आईएनएस तरकश मिशन ने 12 और 13 सितंबर को नाइजीरियाई नौसेना के गश्ती जहाजों एनएनएस कानो, ओसुन, सोकोतो और एनगुरु के साथ एक संयुक्त समुद्री अभ्यास में भाग लिया।

भारतीय नौसेना ने कहा कि दोनों नौसेनाओं ने समुद्री डकैती रोधी अभियान, संकटग्रस्त जहाजों को सहायता, एसएआर अभ्यास, और हवा-विरोधी और सतह-विरोधी संचालन का समुद्री अभ्यास किया। वहीं गिनी की खाड़ी में नाइजीरियाई और भारतीय नौसेना के बीच यह पहली तैनाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *