एलजी मनोज सिन्‍हा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजली

जम्मू कश्मीर। भगत सिंह की आज 115वीं जयंती है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि, भारत को स्वतंत्र कराने के लिए उनकी वीरता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

एलजी सिन्‍हा ने कहा, ‘मां भारती के महान सपूत शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनकी वीरता और समर्पण के लिए उन्हें इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनका साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *