जानें क्‍यों मनाया जाता है ‘विश्‍व पशु दिवस’?

लाइफ स्टाइल। 4 अक्टूबर विश्व पशु दिवस के रूप में मनाया जाता है। पशुओं के अधिकारों के लिए यह एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण के लिए बेहतर मानकों को सुनिश्चित करना है। यह दिन आम तौर पर न केवल लोगों को विलुप्त प्राय प्रजातियों के बारे में अवगत कराता है बल्कि यह भी सिखाता है कि उन्हें कैसे बचाया जाए।

वर्ल्ड एनिमल डे धीरे-धीरे दुनिया भर में मानाय जाने लगा है। जिससे पशुओं के संरक्षण के आंदोलन को एकजुट और प्रोत्साहित करता है। लोग इस दिन एनिमल रैस्क्यू शेल्टर और एनिमल वेलफेयर में कुछ योगदान देने के अलावा और भी कई तरह के आयोजन करते हैं।

विश्व पशु दिवस का इतिहास और महत्व:-

पहली बार वर्ल्ड एनिमल डे 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक ज़िमर्मन की पहल पर मनाया गया था। इस दिन को मनाने का उनका उद्देश्य पशु कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाना था।

पहली बार 5 हजार लोग हुए थे शामिल:-

इस दिन पहले कार्यक्रम में 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और इसके लिए अपना समर्थन भी दिया। यह दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि यह हमें याद दिलाता है कि कैसे जानवर हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं। इसका उद्देश्य विभिन्न समुदायों और समूहों को जानवरों के क्रूर व्यवहार के खिलाफ प्रेरित करना भी है।

इस साल विश्व पशु दिवस की थीम:-

हर साल विश्व पशु दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। जिसके लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की जाती है। इस साल वर्ल्ड एनिमल डे की थीम “ए शेयर्ड प्लेनेट” है जो इस बात को दर्शाता है कि यह दुनिया हर जीवित प्राणी की है, न कि सिर्फ इंसानों की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *