एलजी मनोज सिन्‍हा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

जम्मू कश्मीर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उनके निधन पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद समेत कई प्रदेश के नेताओं ने दुख जताया है।

एलजी मनोज सिन्‍हा ने कहा कि, उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उपराज्यपाल ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। उनके समर्थकों से उम्मीद है कि वह मुलायम सिंह जी के द्वारा दिखाए जनसेवा के रास्ते पर चलेंगे। ‘उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *