जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो आपके लिए खुशी का ठिकाना नहीं होगा। आप अपनी परंपराओं को पूरा ध्यान लगाकर निभाएंगे,लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर समझा कर पाएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर में साज सज्जा व सजावट की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि कानून से संबंधित कोई कार्य है,तो उसमें आपको उनके नियमों को मानना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्य में खर्चा अधिक करेंगे,लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा,तभी आपकी कुछ योजनाएं पूरी हो पाएंगी और आप विद्यार्थी किसी परीक्षा के परिणामों के आने से प्रसन्न रहेंगे। आपको परिस्थितियों के अनुकूल ही बने रहना होगा। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य को कठोरता पूर्वक बोलना पड़े,तो अवश्य बोले,लेकिन किसी काम को जल्दबाजी से कर कर खराब ना करें। आज आय कम रहेगी,लेकिन व्यय अधिक होने से आप परेशान तो रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि उनका कोई साथी उनको धोखा दे सकता है। आपको आज किसी व्यक्ति की बातों में आकर किसी निवेश को नहीं करना है। आप संतान के करियर को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। लेनदेन के मामले आज अधिक होंगे,लेकिन उसमें भी आप सोच समझकर किसी पर भरोसा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहकर कार्य करना होगा व लापरवाही करने से बचें, नहीं तो उन्हें अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप अपने भाई बहनों से विनम्रता से पेश आए,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। छोटे बच्चे मौज मस्ती में लगे रहेंगे,जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आप धार्मिक आयोजनों में रुचि रखेंगे,लेकिन आपके कुछ शत्रु उसमें भी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *