जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ साथी आपकी मुश्किलें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी पदोन्नति में भी बाधा डाल सकते हैं। आपको किसी डील को फाइनल करने में अपने मन में चल रही बातें किसी को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी वह अच्छा लाभ कमा पाएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले जातकों के लिए आज दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे,लेकिन कोई परिजन आपके परिवार में खोट डालने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी वृद्ध की सेवा करने का मौका मिले,तो अवश्य करें और किसी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता से सलाह लेकर जाए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी अन्य विषय की पढ़ाई मे रुचि जाग सकती है,जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन फिर भी किसी से आपको गलत बोलने से बचना होगा व आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम के पूरे होने से अपने अंदर अहंकार नहीं लाना है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक लाभ की सूचना मिलती रहेगी,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भाई के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी परिवार के सदस्यों द्वारा आपसी मेलजोल से समाप्त होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की कोशिश में लगे रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छा नाम व शोहरत कमाएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा। जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज लाभ मिलने की पूरी संभावना मिलती दिख रही है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें। आज आप अपने आप को मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लेकर भी लाभ कमा सकते हैं, लेकिन जिन्होंने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, उनको भी आज भरपूर लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी, जिसके कारण आप कुछ लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपको समय पर अपने किसी परिजन से मदद न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में दान-पुण्य का अवसर मिलेगा। पूंजी निवेश में आज विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज आप दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। किसी छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए, इसका खास ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। आध्यात्मिक कार्यों में ही दिन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *