जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले लोग अपने कुशल काम और प्रेम व्यवहार के कारण ऑफिस में सबके चहेते होंगे। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को बिजनेस विस्तार की योजना बनानी चाहिए. ऐसा करने पर आर्थिक प्रगति होगी। युवाओं को उनकी परेशानियों से निजात मिलेगा जिसके कारण वह काफी लंबे समय के बाद चैन की सांस ले पाएंगे। परिवार में ससुराल पक्ष से शोक समाचार मिलने की आशंका है जिसके लिए पहले से मन मजबूत कर लें। परिवार में यदि कोई छोटा बच्चा है, तो उसके स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना होगा। अचानक से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 

 

 

 

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से शुभ है, आपके करियर की नई शुरुआत हो सकती है। व्यापारी अपने व्यापार से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें अन्यथा कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऐसे युवा जो अभी भी अध्ययन से जुड़े है वह खुद को अपडेट करने के लिए कोई कोर्स कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई विवाह योग्य है तो उनका रिश्ता तय होने की सम्भावना है, हां करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। सेहत को लेकर सावधान रहें। खाने पीने में मोटे अनाज का सेवन करें हो सके तो सुबह नाश्ते में अंकुरित चने लें।

 

 

 

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को खुद पर अनावश्यक मामलों की सोच विचार को हावी नहीं होने देने की कोशिश करनी है। जो लोग काफी समय से नए व्यापार की शुरुआत के लिए विचार कर रहे थे आज का दिन उनके लिए शुभ है। चिंता चिता समान है इसलिए व्यर्थ के तनाव से बचें अन्यथा बीमार हो सकते हैं। हर बातों का अपना दायरा होता है इसलिए कार्यक्षेत्र की बातों को घर पर और घर की बातें सहकर्मी के साथ शेयर न करें. सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है, लेकिन बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो सकते हैं ऐसे में आप आयुर्वेदिक इलाज कराएंगे तो जल्दी आराम मिलेगा।

 

 

 

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले ऑफिस में अधीनस्थों के साथ अपने तालमेल बनाकर चलें अन्यथा वह आपकी टीका टिप्पणी बॉस से कर सकते हैं। किसी भी काम की शुरुआत या निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों का आशीर्वाद और राय अवश्य लीजिए। युवाओं को शिष्टाचार को अपनाना चाहिए क्योंकि अशिष्ट व्यक्ति और पशु एक बराबर ही होते हैं। अपने है तो सपने है। इसलिए अन्य बातों को अहमियत देने के साथ साथ परिजनों को भी समय दें इससे उन्हें अच्छा लगेगा। अमाशय में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में दवाई और परहेज करने में कोई लापरवाही न करें।

 

 

 

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप हर कदम पर सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। ऑफिस में समय से पहले काम पूरा करके आप अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, जिसकी वजह से विरोधियों का षड्यंत्र असफल रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। रिश्तेदारों के साथ यदि कोई कटुता चली आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी खर्चा कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड सकता है।

 

 

 

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विदेश से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। भाई-बहन के विवाह का प्रस्ताव आज प्रबल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य आज व्यस्त नजर आएंगे एवं छोटे बच्चे मौज मस्ती करते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने प्रतिद्वंदी के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। वृद्धजनों की सेवा में पुण्य कार्यों पर धन व्यय होगा, लेकिन मन में खर्च की भावना रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है, लेकिन अपनी पढ़ाई में एकाग्रता के साथ जुटे रहेगे।

 

 

 

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संवेदनशील मुद्दों पर परिवार के साथ विचार विमर्श करेंगे और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आज सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करने के बाद आय कम और व्यय अधिक होगा, लेकिन आज आपको धन के अपव्यय से बचना होगा और अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यस्तता के चलते आप अपने गृहस्थ जीवन पर ध्यान न देने के कारण जीवन साथी आज आपसे नाराजगी जता सकते हैं, लेकिन आपको उनकी बात समझ नहीं होगी।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों और सहयोगियों का साथ मिलेगा और भविष्य की बातों पर चर्चा भी करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी दूसरी जगह से प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य पूर्ति के लिए आप अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो सकते हैं, तो आपको सरकारी नीतियों का भरपूर लाभ मिलेगा। कोई महत्व पूर्ण व्यवस्था आपके पक्ष में आज फाइनल हो सकती है। आज आप का ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपके जीवनसाथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में आपको इससे हानि हो सकती है। आज आपको अपने भाई की मदद की आवश्यकता होगी। पिताजी से आज कोई वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आप उनकी बात मानकर आगे बढ़ेंगी, तो भविष्य में आपको लाभ होगा। संतान को अच्छे कार्य करते देख मन में हर्ष होगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नए-नए उपकरणों की खरीदारी भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले रोजगार से जुड़े जातकों को पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से जमीन से संबंधित मामला निपट सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपके संबंध धीरे-धीरे अच्छे होने लगेंगे, लेकिन लेनदेन से बचें। धार्मिक स्थानों की यात्रा के प्रसंग प्रबल हो सकती हैं। यदि साझेदारी में कोई कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों पर आज का काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन उन्हें मेहनत से कार्य करके अपने कार्य में महारत हासिल करनी होगी। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। आज आप अपने कार्य की योजना पहले से ही बना लेंगे, लेकिन फिर भी कुछ अकस्मात फेरबदल करना पड़ेगा। आज आपका अपने भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। यदि कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी परिचित की मदद मिलने से संभावना बन सकती है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए नई संभावनाओं की प्राप्ति होगी। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज सुधार होगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी। आज आपकी सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। पारिवारिक वातावरण में आज कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन महत्वपूर्ण विषयों में सभी एकजुट हो जाएंगे। व्यवसाय में अधिक धन लगाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से आज पूरे दिन आय के नए स्रोत आपके सामने आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *