रिलेशनशिप में स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स…

रिलेशनशिप। इंसान के जीवन में रिश्तों के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। रिश्ते जीवन में बहुत जरूरी हैं और इनको बनाए रखना भी बड़ा टास्क है। भागदौड़ भरी जिंदगी में बाहरी और अंदरूनी तनाव हमारे प्यारे रिश्तों में खटास भर देते हैं। बिना वजह के तनाव और नोंकझोंक या लड़ाई से सालों से बने प्यारे रिश्ते पल भर में टूट जाते हैं। ऐसे में अगर थोड़ी सी समझदारी दिखाई जाए तो रिलेशनशिप को ना केवल बचाया जा सकता है, बल्कि उसे और मजबूत भी किया जा सकता है।

बाहरी तनावों से ध्यान हटाएं:-
रिलेशनशिप के बीच में बाहरी तनाव जैसे नौकरी, बिजनेस, रिश्तेदारी या दोस्ती वगैरा का तनाव नहीं लाना चाहिए। रिलेशनशिप दो लोगों के बीच का रिश्ता है और उसे दो लोगों के बीच रखना चाहिए। ऐसे में अगर आापके दिमाग में बाहरी चीजों और मुद्दों को लेकर तनाव हो रहा है तो उसे रिलेशनशिप में ना लाएं। इससे रिश्तों के बीच दूरी आ सकती है। इसलिए इन्हें मिलकर सॉल्व करें।

एक-दूसरे को वक्त दें:-

अगर तनाव से गुजर रहे हैं तो एक दूसरे को वक्त देना जरूरी है। पार्टनर अगर कुछ पल अकेले रहना चाहता है तो उसे वक्त दीजिए और साथ ही आप भी कुछ वक्त अपने लिए निकालिए ताकि आप समझ सकें कि कहां गलती हो रही है। कुछ वक्त अपने आपको देने से आप रिफ्रेश हो जाते हैं और रिलेशनशिप को नया बूस्ट देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

हम पर आएं:-

मैं, मेरा, मुझे ये शब्द रिलेशनशिप में ना लाएं। अगर आप पार्टनर के साथ हैं तो सब कुछ ‘हम’ पर लाना चाहिए। पार्टनर की भावनाओं को समझिए और कोशिश कीजिए कि रिलेशनशिप में केवल एक के लिए ही गुंजाइश ना रहे, दोनों को बराबर स्पेस और अहमियत मिले।

सामने वाले के नजरिए को समझने की कोशिश करें:-

हर इंसान अपने नजरिए से दुनिया को देखता है और उसी को सही समझता है। लेकिन रिलेशनशिप में ऐसा नहीं चल सकता। आपको अपने पार्टनर के प्वाइंट ऑफ व्यू को भी समझना होगा। वो आपके जीवन का अहम हिस्सा है और हो सकता है कि कई बार उसका नजरिया भी सही ही हो। इसलिए पार्टनर की बात सुने और समझने की कोशिश करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *