फेंगशुई की ये वस्तुएं घर-ऑफिस में रखने से आती है सुख-समृद्धि…

वास्तु। घर व कारोबार की समस्याओं को दूर कर सुख-संपत्ति में वृद्धि के लिए विभिन्न देशों में कई तरह के उपाय किए जाते हैं। अलग-अलग शास्त्रों में इन उपायों का जिक्र किया गया है। इन्हीं में एक उपाय फेंगशुई का उपयोग करना है, जिनके इस्तेमाल से घर और व्यवसाय की हर परेशानी दूर होने की मान्यता है।

लाफिंग बुद्धा: हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति ड्राइंग रूम, लिविंग रूम व ऑफिस आदि में रखने से सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। घर में हमेशा प्रसन्नता रहती है। इसका बड़ा पेट भरपूर संपदा का प्रतीक है।

एजुकेशन टॉवर: इसे स्टडी रूम या ऑफिस टेबल पर रखा जाना लाभदायक होता है। ये व्यापार में लाभ और विद्यार्थियों को सफलता देता है। यह सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता प्रदान करता है।

तीन टांग का मेढक: यह धन वृद्धि के लिए भाग्यशाली माना जाता है। इसे घर के भीतर मुख्य द्वार के आसपास इस तरह से रखना चाहिए कि वह घर के अंदर की ओर देखे।

चीनी सिक्के: धन संबंधी भाग्य को सक्रिय करने के लिए चीनी सिक्कों का प्रयोग प्रभावशाली  माना जाता है। इन्हें तिजोरी या अलमारी में रखने से आय में वृद्धि की मान्यता है।

कछुआ:  इसे आयु को बढ़ाने वाला तथा जीवन में निरंतर प्रगति के शुभ अवसर देने वाला जीव माना गया है। पानी से भरे हुए कटोरे में धातु के कछुए का प्रतिरूप अथवा चित्र अपने घर व बैठक में रखने से आयु व जीवन में प्रगति होती है। इनमें ड्रैगन हेड कछुआ भी लंबी आयु व सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

क्रिस्टल ग्लोब:  इसे संपत्ति और सफलता का सूचक माना जाता है। यह शिक्षा और ज्ञान की वृद्धि करता है। इसे घर अथवा कार्यालय के उत्तर पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *