सर्दियों में घूमने के लिए परफेक्ट है ये जगहें…

यात्रा। इस वर्ष का आखिरी महीना आ गया है। सर्दियों मौसम में घूमने का मजा ही कुछ अलग होता है। सर्दियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो दिसंबर का ये महीना बेहतर समय है। इस महीने में सफर का मजा दोगुना हो जाता है। देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप इस महीने सफर पर जा सकते हैं। दिसंबर में ही क्रिसमस और नए साल की पार्टी होती है। इस दौरान लोग घर से बाहर परिवार या दोस्तों के साथ जश्न मना सकते हैं। अगर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां सर्दियों के मौसम में क्रिसमस पार्टी और नए साल की शुरुआत कर सकते हैं तो यहां आपको भारत के कुछ बेस्ट विंटर डेस्टिनेशन बताएं जा रहे हैं। तो इन जगहों की सैर करें।

बिनसर – उत्तराखंड
दिसंबर के महीने में आप बिसनर के सफर पर जा सकते हैं। वैसे तो उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन हैं, जहां गर्मियों के मौसम से लेकर सर्दियों तक में घूमने जाया जा सकता है। लेकिन दिसंबर की ठिठुरन वाली सर्दी में बिनसर शहर में छुट्टियां मनाने का मजा ही अलग होगा। कुमाऊं क्षेत्र में स्थित बिनसर शहर एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां से केदारनाथ और नंदा देवी की खूबसूरत चोटियां नजर आती हैं।

गनहिल – उत्तराखंड
उत्तराखंड का मसूरी बेहद ही शानदार जगह है। पर्यटकों के लिए मसूरी आकर्षण का केंद्र है। अगर मसूरी जा रहे हैं तो गनहिल भी जरूर घूमने जाएं। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सूरज की झलक देखने को मिलती है।

गुलमर्ग – कश्मीर
दिसंबर के महीने में दोस्तों और परिवार के साथ जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग शहर के सफर पर भी जा सकते हैं। इसे देश का वंडरलैंड कहा जाता है, जहां सर्दियों का नजारा किसी विदेशी पर्यटक स्थल सा जैसा लगता है। बर्फ से ढकी वादियां, जमी हुई झील आपको रोमांचित कर देंगी।

तवांग – अरुणाचल प्रदेश
दिसंबर में कई पहाड़ी जगहों पर बर्फबारी होती है। अगर ठंड और बर्फबारी का भरपूर लुत्फ उठाना चाहते है तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर जा सकते हैं। तवांग सर्दियों में घूमने के लिए ऑफबीट जगह है। बर्फ से ढके पहाड़ और हिमालय की वादियों के अद्भुत नजारे आपका मन मोह लेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *