सरसों का साग सेहत के लिए है फायदेमंद

हेल्‍थ। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही मार्केट में कई तरह के हरे साग सब्जी मिलने लगते हैं। इन्हीं में से एक है सरसों का साग। सरसों का साग जितना खाने में अच्छा लगता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए ये फायदेमंद होते हैं। सरसों के पत्ते में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें कैलोरी बिल्कुल नहीं होती। खनिज, विटामिंस जैसे ए, सी, के, फाइबर का भंडार होता है। इसे आप किसी भी सब्जी में डालकर पका सकते हैं। आप इसे कई अन्य साग जैसे पालक, मूली के पत्तों के साथ मिलाकर भी बना सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप सरसों के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के पत्ते के क्‍या हैं फायदे…

सरसों के पत्ते के फायदे :-

 हड्डियों को बनाता है स्ट्रॉन्ग –
सरसों के पत्तों में विटामिन का बहुत अधिक मात्रा में होता है। विटामिन हड्डियों को मजबूती देता है। दिल को भी हेल्दी रखता है। इतना ही नहीं, विटामिन के ब्लड क्लॉटिंग में भी मुख्य भूमिका निभाता है।

कैंसर के जोखिम को करे कम –
सरसों के पत्तों को डाइट में शामिल करके आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यह एक प्रकार का शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जिनमें कैंसर रोधी प्रभाव हो सकते हैं। सरसों का साग ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक फायदेमंद प्लांट कम्पाउंड से भी भरपूर होता है। ग्लूकोसाइनोलेट्स डीएनए क्षति से कोशिकाओं की रक्षा करने और कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

दिल को रखे स्वस्थ –
सरसों के पत्ते हृदय को स्वस्थ रखते हैं। सरसों के साग में विटामिन सी, फ्लेवोनॉएड्स और बीटा-कैरोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो हृदय रोगों से मृत्यु के जोखिम को रोकने और कम करने में मदद करते हैं। सरसों के साग में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो पाचन तंत्र में पित्त अम्लों यानी बाइल एसिड को बांधने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के स्वास्थ्य में सहायक –
सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट प्रोफाइल में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक न्यूट्रिएंट्स होते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये दो पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। उम्र से संबंधित दृष्टि दोष को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *