नए साल में इन वेकेशन स्पॉट की करें सैर…

यात्रा। साल का आखिरी महीना आते ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में लग जाते हैं। अगर आप भी पुराने साल को अलविदा कर नए साल का खास अंदाज में स्वागत करना चाहते हैं, तो किसी अच्छी जगह घूमना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। अधिकतर लोग नए साल में कही ना कही घूमने की प्‍लानिंग करते है। नए साल के मौके पर आप अपने दोस्‍तो या परिवार के साथ इन जगहों पर घूमने जा सकते है। तो आइए जानते है उन जगहों के बारें में…

गोवा :-

गोवा, देश का एक ऐसा शहर जहां हर कोई जाने की चाह रखता है। यही वजह है कि इस साल चर्चा में रहे देश के चर्चित वेकेशन डेस्टिनेशन में गोवा पहले नंबर पर है। खूबसूरत समुद्री तट वाला यह शहर देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है। अगर आप भी गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पलोलेम बीच, दूधसागर जलप्रपात, बागा बीच और अंजुना बीच के अलावा अगौडा फोर्ट और इमैक्युलेट कंसेप्शन चर्च जैसी जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

मुन्नार :-

मुन्नार केरल की एक बेहद खूबसूरत जगह है, जो इस साल के चर्चित वेकेशन डेस्टिनेशन की सूची में भी शामिल है। यहां घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद हैं, जिनमें इको पॉइंट, अटुकड़ वॉटरफॉल, इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, टाटा टी म्यूजियम, पल्लीवसल जलप्रपात, रोज गार्डन और कोलुकुमलाई टी स्टेट आदि शामिल हैं।

राजस्थान :-

रेत के बीच बसा यह राज्य कला और संस्कृति प्रेमियों के बीच हमेशा से ही मशहूर रहा है। राजस्थान देश का एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने वालों को शाही अंदाज में रहने का मौका मिलता है। यहां हर साल बड़ी तादाद में देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। यहां उदयपुर,जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर और बीकानेर जैसे शहर काफी मशहूर हैं।

कुर्ग :-

दक्षिण भारत में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चाय के बागान से घिरा हुआ कुर्ग एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो राजा की सीट, राजा का मकबरा, अब्बे वॉटरफॉल,नामद्रोलिंग मोनेस्टरी, होंनामाना केरे झील, मादीकेरी किला और तालकावेरी आदि घूम सकते हैं।

मनाली :-

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन मनाली यहां के फेमस और चर्चित जगहों में से एक है। इस साल चर्चा में रहे वेकेशन डेस्टिनेशन में मनाली का नाम भी शामिल है। बर्फबारी के दौरान यहां कई सारे पर्यटन आते हैं। यहां घूमने के लिए जोगिनी झरना, मनु टेम्पल, मॉल रोड, हिडिम्बा देवी मंदिर और नेहरू कुंड बेहद मशहूर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *