सुखविंद्र सिंह सुक्खू बने हिमाचल के नए सीएम

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी मौजूद रहे। शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *