महाराष्ट्र तकनीकी सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी

नौकरी। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन करेगा। जिन उम्मीदवारों को तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होना है, वे सभी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsconline.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, MPSC 17 दिसंबर 2022 को विज्ञापन संख्या 087/2022 के तहत महाराष्ट्र राजपत्रित तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक अपलोड कर दिया है। एमपीएससी तकनीकी सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 2022 को डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *