वीकेंड पर बनाएं टेस्टीे फ्राइड अनियन रिंग्स

रेसिपी। वीकेंड पर ज्यादातर लोग दोस्तों से मिलने, घूमने या पार्टी करने का प्लान बनाते हैं। ज्‍यादातर लोग अगर घर पर ही  पार्टी करते है तो वो घर पर ही कुछ चटपटा बनाना पसंद करते है। अगर आप भी इस वीकेंड किसी खास शख्स के साथ वक्त बिताना चाहते हों, आप घर पर ही स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। जिसे आप पार्टी स्नैक्स के तौर पर सर्व कर सकते हैं। आप घर पर आसानी से फ्राइड अनियन रिंग्स बना सकते हैं। फ्राइड अनियन रिंग्स काफी टेस्‍टी होता है। आप चाहे तो शाम के चाय पर भी इसे ट्राई कर सकते है।

फ्राइड अनियन रिंग्स को बनाना बेहद आसान है। पार्टीज़ में आप इसे कोल्ड ड्रिंक के साथ सर्व कर सकते हैं। फ्राइड अनियन रिंग्स बच्चों को और बड़ों, सभी को बहुत पसंद  आएगी। आप चाहे तो इसके ऊपर मेल्टेड चीज़ डाल सकते हैं। इसके अलावा आप इसके ऊपर चाट मसाला भी डाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका…

बनाने की सामग्री –

  • 1 कप मैदा
  • 1 ½ टेबल स्पून बेकिंग सोडा
  • 1 अंडा
  • 2/3 कप दूध
  • 1 टेबल स्पून तेल
  • 5-6 बड़े प्याज़
  • डीप फ्राई के लिए तेल
  • नमक

बनाने की विधि –  

फ्राइड अनियन रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज़ को छील कर ¼ इंच मोटे और रिंग्स के आकार में काट लें। अब सारी रिंग्स को अलग कर लें और आधे घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगो दें। अब अनियन रिंग्स को पानी में से निकालें और अच्छे से सुखा लें। अब अंडे का सफेद भाग ले और प्याज़ की रिंग्स लें. इन्हें तलने के लिए मैदा, बेकिंग सोडा और नमक लें और अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण में आप लाल मिर्च और चाट मसाला भी डाल सकते हैं। सभी रिंग्स को मिश्रण में डालकर डिप कर लें। इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और रिंग्स को क्रिस्‍पी होने तक डिप फ्राई कर लें। इस तरह आपका फ्राइड अनियन रिंग्‍स तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *