देश को फ्रांस से मिला अंतिम राफेल विमान

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना देश की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल विमानों में से अंतिम विमान भी भारतीय सरजमीं पर उतर गया है। इसके साथ ही खेप पूरी हो गई है।

भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर एक अपडेट साझा किया है। इसमें राफेल विमान की विमान की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘फीट ड्रॉय, पैक पूरा! 36 राफेल विमानों में से आखिरी विमान यूएई वायु सेना के टैंकर के जरिए एक द्रुतगामी मार्ग से भारत में उतरा।’  भारतीय वायुसेना व देश की सुरक्षा के लिए गेमचेंजर माने जा रहे राफेल विमानों की पहली खेप में पांच विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जुलाई 2020 में उतरे थे।

इन्हें 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन ऐरो’ का हिस्सा बनाया गया था। पांचों विमानों को एक माह बाद वायुसेना में शामिल कर लिया गया था। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राफेल डील गेमचेंजर साबित हुई है। उस वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि राफेल करार दुनिया और खासकर उनको संदेश है, जो भारत की संप्रभुता को चुनौती देते हैं। 9 अरब डॉलर की राफेल डील वायुसेना के बेड़े में नए विमान शामिल करने के इरादे से की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *