Snowfall का मजा लेने के लिए हिमाचल के इन जगहों की करें सैर…

यात्रा। सर्दियां शुरु हो गई हैं। सर्दियां शुरु होते ही पहाड़ों में बर्फबारी शुरु हो जाती है। बर्फबारी का लुत्‍फ उठाने के लिए लोग छुट्टियों में पहाड़ों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी घूमने का प्‍लान कर रहे हैं तो हिमाचल एक  बेहतर विकल्‍प है। हिमाचल में कई ऐसी जगहें हैं जहां अक्टूबर के बाद से ही बर्फ देखने को मिलने लगती है। कई लोग होते हैं जिनके पास लंबी छुट्टी नहीं होती है। ऐसे में वह चाहे तो वीकेंड पर हिमाचल के कुछ बेहतरीन जगह जा सकते हैं। ठंह के दिनों में हिमाचल और भी ज्यादा खूबसूरत लगने लगता है। चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-

कसोल:-

कसोल काफी सुंदर जगह है। अगर आप दिल्ली से कसोल जाते हैं तो आप करीब 10 घंटे में आराम से कसोल पहुंच जाएंगे। कसोल कुल्लू जिले में स्थित एक गांव है। यह ऊंचे पहाड़ो से ढका हुआ गांव है। यह देखने में काफी खूबसूरत है। यहां आप अपनी फैमली के साथ जा सकते हैं। यहां आपको दिसंबर के दिनों में बर्फ देखने को मिल जाएगा। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं।

कुल्लू:-

बर्फबारी का मजा लेने के लिए आप कुल्लू जा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है, इसकी खूबसूरती की जितनी तारीफ करें उतना कम है। यहां आपको नवम्बर महीने से ही बर्फबारी देखने को मिल जाएगी। बर्फ के बाद यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं लगता। आप विकेंड पर यहां जा सकते हैं। यह काफी खूबसूरत जगह है।

तोष:-

तोष को कई लोग मिनी कश्मीर भी कहते हैं। अगर आप कश्मीर घूमना चाहते हैं तो आपको हिमाचल के तोष गांव की यात्रा जरूर करनी चाहिए। यहां आपको ऐसा एहसास होगा कि मानों आप सच में कश्मीर पहुंच गए हों। ऐसा इसलिए क्योंकि कश्मीर की तरह ही यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़, झील, झरने देखने को मिलेंगे। आपको यहां नवम्बर के महीने से ही बर्फ मिल जाएगी। अगर आप भी बर्फ के शौकिन हैं तो आप इस जगह पर जरूर जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *