शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन करें ये उपाय…

धर्म। शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनि देव की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन आप शनि देव को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस में भी तरक्की होगी। जो लोग लोहे से जुड़े बिजनेस में हैं, उनको शनिवार के उपाय करने चाहिए क्योंकि लोहा शनि देव की प्रिय धातु है। आइए जानते हैं शनिवार के कुछ उपाय, जो भाग्य को मजबूत करते हैं।

शनिवार के उपाय :-

  1. शनि देव को शमी का पौधा बहुत प्रिय है। शनिवार को इस पौधे को जल दें और इसकी सेवा करें और शाम के समय में इसके पास एक सरसों के तेलका दीपक जलाएं। इसे शनि देव प्रसन्न होंगे और घर में धन आगमन भी होगा।
  2. शनिवार को पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें। उसके बाद एक कच्चा सूत लेकर सात बार परिक्रमा करते हुए पेड़ में लपेट दें। शनि देव कास्मरण करके उनसे परिवार के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करें। इससे शनि देव प्रसन्‍न होंगे।
  3. अगर आप शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं तो आप शनि देव के बीज मंत्र ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः का कम से कम 108 बार या एकमाला जाप करें। इस मंत्र का जाप आप शनि मंदिर में जाकर करें तो और भी अच्छा रहेगा।
  4. शनिवार का व्रत करने और शनि देव की पूजा करने से लाभ मिलता है। पूजा के समय शनिवार व्रत कथा पढ़ें। इससे आपके ग्रह दोष भी दूरहोंगे और कष्ट भी मिटेंगे।
  5. असहायलोगों की मदद करने और जुआ, शराब, चोरी, व्यभिचार जैसे बुरी चीजों का त्याग करने से शनि ग्रह सही रहता है।
  1. यदि आप जाने या अनजाने में ही असहाय लोगों, महिलाओं, बच्चों को कष्ट देते हैं, जानवरों को परेशान करते हैं।माता और पिता के साथ बड़े-बुजुर्गों का अपमान करते हैं तो इन आदतों को तुरंत छोड़ दें। उस दिन से ही आपका शनि सकारात्मक प्रभाव देनेलगेगा।
  2. अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक करें और हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपको शनि पीड़ा से राहत मिलेगी और जीवन मेंसफलता के मार्ग खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *