<meta name="twitter:title" content="कपड़ों पर चिपक जाए च्युइंग गम तो टेंशन न लें, इन ट्रिक्स से चुटकियों में होगी साफ">

च्युइंग गम को कपड़े से हटाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

टिप्‍स। च्युइंग गम चबाना कॉमन ट्रेंड बन गया है। ऐसे में च्युइंग गम चबाना कुछ लोगों की हॉबी होती है। तो वहीं कई लोग कूल दिखने के लिए च्युइंग गम खाना पसंद करते हैं। खासकर बच्चों को च्युइंग गम चबाने में काफी मजा आता है। च्युइंग गम चबाने के दौरान बच्चे अक्सर गलती से च्युइंग गम को कपड़ों पर गिरा देते हैं। जिसके बाद कपड़ों से च्युइंग गम निकालना पेरेंट्स के लिए मुश्‍किल हो जाता है। घंटो कोशिश करने के बाद भी कपड़ा पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है। तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिसे फॉलो करके कपड़ों से च्युइंग गम को आसानी से निकाला जा सकता है।

बर्फ का इस्तेमाल :-

कपड़े पर चिपकी च्युइंग गम को निकालने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए च्युइंग गम के ऊपर बर्फ का टुकड़ा रखें और कुछ देर बाद चाकू से कुरेद कर च्युइंग गम को निकालने की कोशिश करें। इससे च्युइंग गम आसानी से निकल जाएगी।

गर्म पानी का इस्‍तेमाल :-

बच्चों के कपड़ों पर च्युइंग गम चिपकने पर आप गर्म पानी की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए कपड़े को गर्म पानी में भिगोएं। अब च्युइंग गम गर्म होने के बाद टूथब्रश या चाकू से रगड़ कर इसे छुड़ा लें। वहीं अगर आप चाहें तो केतली से निकलने वाली भाप पर कपड़ा लगाकर भी च्युइंग गम को गर्म कर सकते हैं।

आयरन का इस्‍तेमाल :-
आप बच्चों के कपड़ों पर लगी च्युइंग गम को आयरन की मदद से भी आसानी से रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए च्युइंग गम वाली जगह पर पेपर लगाएं। अब इसके ऊपर गर्म प्रेस रख दें। ऐसे में च्युइंग गम कपड़े की बजाए पेपर पर पर चिपक जाएगी।

नेल रिमूवर का यूज :-  

कपड़े पर लगी च्युइंग गम छुड़ाने के लिए नेल रिमूवर और हेयर स्प्रे का इस्तेमाल भी अच्‍छा ऑप्‍शन है। इसमें मौजूद एल्कोहल और पॉलिमर च्युइंग गम छुड़ाने में मददगार होते हैं। ऐसे में नेल रिमूवर या हेयर स्प्रे को च्युइंग गम पर स्प्रे करें और ब्रश से रब करके च्युइंग गम को छुड़ा लें।

रबिंग अल्कोहल ट्राई करें
रबिंग अल्कोहल में पॉलिमर और रिपेर वॉटर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी मदद से च्युइंग गम आसानी से रिमूव हो जाती है। ऐसे में कॉटन की मदद से च्युइंग गम पर रबिंग अल्कोहल अप्लाई करें और च्युइंग गम पर टेप चिपका दें। अब टेप खींचने पर च्युइंग गम भी उसके साथ निकल जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *