घने कोहरे के कारण 279 ट्रेनें रद्द

नई दिल्‍ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। दृश्यता कमजोर होने से रेलवे ने आज 279 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इस सीजन में पहली बार उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ा।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द है। राजधानी में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। हालांकि, नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने की संभावना हैं।

कल यहां बर्फबारी का अनुमान :-
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें हुई रद्द :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *