ठंडी हवाओं और कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

नई दिल्‍ली। पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द भरी है। दिल्‍ली में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्‍ली समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिन उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

भीषण सर्दी में होगा नए साल का आगाज:-  
आईएमडी के अनुसार हरियाणा के दक्षिणी इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भाग में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में दिन के तापमान में कुछ सुधार हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में ताजा बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

बर्फबारी से शिंकुला दर्रा सैलानियों के लिए बंद:-
हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति घाटी में ताजा बर्फबारी से शिंकुला दर्रे को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अब सैलानी दारचा से आगे नहीं जा सकेंगे। पर्यटक स्थल कोकसर, सिस्सू और वाम तट पर यांगला गांव के समीप पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। माइनस तापमान के बीच पर्यटक यहां बर्फ में मस्ती कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *