Indian Navy के इन पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका आज

नौकरी। भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट और मैट्रिक भर्ती के तहत अग्निवीर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज यानी 28 दिसंबर 2022 आखिरी दिन है। इसके लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर 28 दिसंबर 2022 तक ही आवेदन कर सकते हैं।

नौसेना के इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि पहले 17 दिसंबर 2022 थी, जिसे आगे बढ़ाकर 28 दिसंबर कर दिया गया था। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख एक बार आगे बढ़ चुकी है इसलिए अब संभावना कम है कि फिर से ऐसा हो। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो फटाफट कर लें। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1500 पद पर भर्ती होगी। इनमें से 1400 पद एसएसआर के और 100 पद एमआर के हैं।

पदों की संख्या:-

इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता:-

NAVY SSR – उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और फिजिक्स और केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस के साथ 12वीं पास होना चाहिए।

NAVY MR – उम्मीदवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा एक मई 2002 से 31 अक्‍टूबर 2005 के बीच होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *