भारत संयुक्त राष्ट्र मिशन में बढ़ाएगा महिला शांति सैनिकों की संख्या

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की तैनाती को बढ़ाने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने ट्वीट करते हुए बताया कि भारत संवेदनशील क्षेत्र अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन में हमारी बटालियन के हिस्से के रूप में शांति सैनिकों की पूरी महिला टुकड़ी तैनात कर रहा है। यह हाल के वर्षों में महिला शांति सैनिकों की अकेली सबसे बड़ी तैनाती है। टीम को शुभकामनाएं।

रुचिरा कंबोज ने कहा कि अबेई में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून 6 जनवरी 2023 को संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल, अबेई में भारतीय बटालियन के हिस्से के तौर पर तैनात की गई है। इस बयान के अनुसार सबसे पहले साल 2007 में लाइबेरिया में महिला शांतिरक्षकों की प्लाटून तैनात करने के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन में यह भारत की सबसे बड़ी एकल महिला प्लाटून की तैनाती है।  पिछले साल 31 अक्‍टूबर तक भारत संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक मिशन में बांग्लादेश के बाद दूसरी सबसे बड़ी सेना भेजने वाला देश है। कुल 12 मिशन में भारत 5,5887 सैनिक और कर्मी भेज चुका है।

भारतीय मिशन ने बयान में उल्लेख किया कि स्थानीय आबादी में महिलाओं और बच्चों तक पहुंचने और उनसे जुड़ने की क्षमता के लिए दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र मिशनों में महिला शांति सैनिकों की भूमिका अहम है। विशेष रूप से संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा के जो शिकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *