राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *