गणतंत्र दिवस पर अपने दोस्तों और करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश

शुभकामना। भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत ने खुद का संविधान तैयार किया, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया। भारत का संविधान लागू होने के बाद से इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। हमारे संविधान में जितनी विविधताएं हैं, उतनी दुनिया के किसी संविधान में नहीं। सबसे बड़ा लिखित संविधान होने का गौरव भी भारतीय संविधान को प्राप्त है। भारतीय संविधान के इसी गौरव को बनाए रखने, देश के लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने की खुशी को मनाने और देश की आजादी के लिए जीवन का बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों व शहीदों को नमन करने के लिए गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है।  26 जनवरी के दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को इन संदेशों से शुभकामनाएं दीजिए।

चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वतन हमारा ऐसा की कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा की कोई न तोड़ पाए।
दिल एक है एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

संस्कार, संस्कृति और शान मिले,
ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिले।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ऐ बन्दे!
ना हिन्दू बन, ना मुस्लिम
ना भ्रष्टाचार का गुलाम
बस एक इंसान बन
कुछ ऐसे कर्म कर
कि खुद से नजर मिलाने में कभी कोई शर्म महसूस ना हो।

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *