हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे हुए जारी

नौकरी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से  हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर, 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब hpbose.org पर जाकर अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HP TET के परिणाम को देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा रोल नंबर और आवेदन संख्या को लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में उपयोग करना होगा। इस महीने की शुरुआत में, चार जनवरी को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी प्रकाशित की थी और उम्मीदवारों से 9 जनवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
HP TET 2022 का आयोजन 10 दिसंबर, 11, 12 और 25 दिसंबर, 2022 को किया गया था। आपत्ति विंडो जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *