शनि देव मध्यरात्रि में हो रहे अस्त, जानें इन राशिओं पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

एस्‍ट्रोलॉजी। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे ग्रह गोचर या उस ग्रह का राशि परिवर्तन कहा जाता है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। इनमें से कुछ जातकों को लाभ तो कुछ जातकों को हानि का सामना करना पड़ता है। 17 जनवरी 2023 को शनिदेव ने स्वराशि में प्रवेश किया था, आज शनि देव मध्यरात्रि को इस राशि में अस्त हो रहे हैं। जिसका प्रभाव प्रत्येक राशि पर कैसा रहेगा? आइए इसके बारे में विस्‍तार से जानते है।

मेष राशि :-

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की राशि मेष है उनके लिए शनि का कुंभ राशि में अस्त होना बेहद शुभ माना जा रहा है। मेष राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार में सफलता मिलेगी। घर खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन भी खरीद सकते हैं। बोलचाल में संतुलन बनाए रखने की जरूरी है।

वृषभ राशि :-

शनि का कुंभ राशि में अस्त होना वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्योदय का संकेत है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। आत्मसंयम और धैर्य शीलता बनाए रखने की आवश्‍यकता है। आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।

मिथुन राशि :-

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की राशि मिथुन है उनका मन प्रसन्न रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको कपड़े तोहफे में मिल सकते हैं। मां का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या राशि :-

शनिदेव का कुंभ राशि में आज तो होना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक होने वाला है। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है, नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं। लंबित काम पूरे होंगे और परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी के साथ काम पूरे होंगे।

मकर राशि :-

जिन जातकों की राशि मकर है उनके लिए शनि का कुंभ राशि में अस्त होना लाभदायक रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी, नौकरी में तरक्की और छात्रों के सफलता के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढेगा। रुका धन प्राप्त हो सकता है, परंतु मन अशांत रहेगा।

सिंह राशि :-

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन जातकों की राशि सिंह है उनके लिए शनि का राशि परिवर्तन परेशानी भरा हो सकता है। पति पत्नी में बेवजह झगड़े हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के झगड़ों से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि :-

ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए शनि का अस्त होना हानिकारक है। इन्हें कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं, मन परेशान रहेगा। यदि कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। करियर में कई चुनौतियां आएंगी, कार्यस्थल पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *