UPPSC सिविल जज भर्ती का एडमिट कार्ड जारी

नौकरी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी आवेदक एवं योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट यानी प्रवेश पत्र देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2022 की परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों में आयोजित की जानी है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पांच जिलों में आयोजित की जानी है। UPPSC के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 303 सिविल जज के रिक्त पदों को भरना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *