Business: त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ऑटो मार्केट में जबरदस्त धूम देखने को मिला है। सितंबर 2026 में देश में गाड़ियों की बिक्री ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बाइक से लेकर कार और ट्रक-बस तक हर सेगमेंट में जमकर बिक्री हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने मंगलवार को जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक सितंबर में कुल 25,36,920 वाहनों की रिटेल बिक्री हुई। यह पिछले साल सितंबर से 31.82% ज्यादा है। अगस्त 2026 के मुकाबले भी बिक्री में 4.69% की बढ़त हुई है।
FADA का कहना है कि पिछले साल इसी महीने GST 2.0 आने वाला था, इसलिए लोगों ने खरीदारी रोक दी थी। इसी लो-बेस की वजह से इस बार ग्रोथ इतनी ज्यादा दिख रही है, लेकिन फिर भी सितंबर ऑटो इंडस्ट्री के लिए अब तक का बेस्ट महीना रहा।
बता दें कि अप्रैल से सितंबर यानी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कुल 1,55,12,319 गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल से 20.77% ज्यादा है। दोपहिया 33.08% बढ़कर 17,90,188 यूनिटपैसेंजर व्हीकल कार 32.10% बढ़कर 4,27,213 यूनिटकमर्शियल व्हीकल पहली बार 1 लाख के पार – 37.62% बढ़कर 1,03,557 यूनिट बिकींतिपहिया 22.25% बढ़कर 1,32,570 यूनिटट्रैक्टर 13.75% बढ़कर 76,906 यूनिटEV की डिमांड ने पकड़ी रफ्तारसितंबर में पैसेंजर व्हीकल में CNG समेत दूसरे वैकल्पिक फ्यूल वाली गाड़ियों की हिस्सेदारी 41% रही, जो पेट्रोल कारों (41.27%) के लगभग बराबर है। इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 8.45% हो गई। कुल मिलाकर सभी कैटेगरी में 3.34 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
भारतीय ऑटो रिटेल के इतिहास का सबसे अच्छा सितंबर है। डीलर्स को अक्टूबर से भी काफी उम्मीद है। सर्वे में 75.57% डीलरों ने कहा कि अक्टूबर में बिक्री और बढ़ेगी, जबकि 19.46% ने बाजार स्थिर रहने की बात कही। पितृपक्ष में रुकी हुई बुकिंग अब नवरात्रि और दशहरे पर डिलीवरी में बदल रही है। 63% डीलरों ने बुकिंग बढ़ने की रिपोर्ट दी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही को लेकर भी 78.28% डीलर ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव हैं।