तकिए के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें

एस्‍ट्रोलॉजी।  नींद हमारे जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करती है। अच्छी नींद के लिए हमें कई बातों का ध्यान रखना होता है। अक्सर देखा गया है लोग अनजाने में कुछ ऐसी चीजें कर लेते हैं जो ज्‍योतिष शास्‍त्र के हिसाब से सही नहीं होता है। बहुत से लोग सोते समय तकिये के नीचे कुछ रख देते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। हेल्‍थ की दृष्टि से भी ये हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है। हम सोते समय सर के नीचे तकिया इसीलिए लगाते हैं ताकि हम सुकून भरी नींद सो सकें। लेकिन अगर हम उस तकिये के नीचे कुछ रखकर सोएं तो हमें बेचैनी महसूस होती हैं। तो आइए जानते हैं रात को सोते समय किन चीजों को तकिए के नीचे नहीं रखना चाहिए।

पर्स :-
अक्सर लोग अपना पैसा या पर्स तकिए के नीचे रखते हैं। माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। अक्सर लोग पैसे को या पर्स को तकिये के नीचे रख देते हैं, यह शुभ नहीं माना जाता है। दरअसल धन रखने के लिए एक सही स्थान होना चाहिए। ऐसे में अपने पैसों को तकिए के नीचे दबाना सही काम नहीं है।

चाबियां :-
तकिये के नीचे चाबियां रखने से आपको सुरक्षा का अहसास तो हो सकता है लेकिन यह आपके लिए अनुकूल नहीं हो सकता है। माना जाता है कि ऐसा करने से परिवार में आर्थिक संकट आ सकता है।

आभूषण :-
आभूषण को भी धन की तरह सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए न कि पलंग पर या तकिए के नीचे। तकिए के नीचे रखे गए आभूषणों को जंजीर की तरह रखने से जीवन में अशुभता और बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए, जब आप बिस्तर पर जाएं तो अपने आभूषणों को अलमारी या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *