मधुमक्खियों ने घर में बना लिया है छत्ता, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

काम की खबर। घर के आसपास या घर के किसी हिस्‍से में अगर मधुमक्खियों या बर्र ने अपना छत्‍ता बना लिया है तो यह मुश्किलों भरा हो सकता है। लेकिन जब ये घर या घर की दीवारों तक आ पहुंचते हैं और अपना छत्‍ता बना देते हैं तो समझ नही आता कि आखिर इन्‍हें भगाया जाए या यूं हीं रहने दिया जाए। अगर आप इन्‍हें भगाने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है कि ये खतरनाक हो जाएं और लोगों को घायल कर दें। जबकि अगर इन्‍हें न हटाया जाए तो हर वक्‍त घर में एक डर सा बना रहता है कि कब ये खतरनाक मधुमक्खियां व बर्र घर के सदस्‍यों को डंक मार दें। आइए जानते हैं मधुमक्खियों को भगाने के कुछ सिंपल और घरेलू उपाय-

धुएं का करें इस्तेमाल:-

मधुमक्खियों या बर्र को घर से भगाने के लिए आप छत्‍ते के नीचे कुछ कार्ड बोर्ड या सूखी लड़कियां रखें और उन पर नीम या किसी भी पेड़ की पत्तियां रख दें। अब एक लकड़ी की मशाल जला कर मधुमक्‍खी के छत्‍ते के नीचे रखे कार्ड बोर्ड के नीचे इसे रख दें। अब दूर आ जाएं और सुरक्षित स्‍थान पर खड़े हो जाएं। जैसे ही धुआं छत्ते तक पहुंचेगा, मधुमक्खियां छत्ते से निकलकर इधर उधर भागने लगेंगी। कुछ ही घंटे में सारी मधुमक्खियां छत्ता छोड़कर दूर कहीं चली जाएंगी।

विनेगर का करें इस्‍तेमाल:-
मधुमक्खियों या बर्र को भगाने के लिए आप विनेगर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। किसी स्प्रे बोतल में आधा विनेगर और आधा पानी मिला लें। अब इस मिश्रण की मदद से आप मधुमक्खियों को भगा सकते हैं। आप कुछ ऐसा कपड़ा पहनें जिसमें आप खुद को पूरी तरह से ढंक सकें। अब मधुमक्खियों के करीब जाएं और जल्‍दी जल्‍दी स्‍प्रे करें। इसके बाद सुरक्षित स्‍थान पर चले जाएं। सारी मधुमक्खियां कुछ देर में भाग जाएंगी।

दालचीनी का करें इस्‍तेमाल:-

दालचीनी की मदद से भी आप मधुमक्खियों और बर्र को भगा सकते हैं। दालचीनी को किसी कागज़ या बर्तन में जलाकर मधुमक्खियों के छत्ते के नीचे रख दें। मधुमक्खियों को दालचीनी का गंध काफी स्‍ट्रॉन्‍ग लगता है।

लहसुन का इस्‍तेमाल:-

आप एक बोतल में लहसुन पेस्‍ट डालें और पानी के साथ घोल बना लें। अब इस पानी को छत्‍ते पर स्‍प्रे कर लें। कुछ ही देर में मधुमक्खियां भाग जाएंगी। आप पीपरमिंट का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

रखें सावधानियां:-

पहले घर के सभी दरवाजे, खिड़कियां और रोशनदान को बंद जरूर कर दें।
-खुद को कंबल आदि से ढंकने के बाद ही यह काम करें।

आप चाहें तो सिर पर हेलमेट लगाकर ये काम करें।

ये पुख्ता हो जाये कि सारी मधुमक्खियां और बर्र छत्ते से जा चुके हैं, तभी करीब जाएं।

बच्‍चों पर नजर रखें।

खतरा देखते हुए फर्स्‍टएड की तैयारियां पहले से कर लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *