शिंदे सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया पेश

महाराष्‍ट्र। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश किया। यह सीएम एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को हमारा पहला बजट पेश होगा। इसमें हम अपने वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई अनुमान लगा रहा है कि बजट उनके लिए क्या मायने रखता है। मैं आपको बता सकता हूं कि यह बजट महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा। महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के राज्य के आर्थिक विकास को 11 प्रतिशत की दर से बढ़ाना होगा। ऐसे में वित्त मंत्री फडणवीस अर्थव्यवस्था को ध्यान रखते हुए बजट में अहम घोषणाएं कर सकते हैं।

निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद –
वित्त मंत्री फडणवीस 75,0000 सरकारी पदों को भरने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने को लेकर घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है। वित्त मंत्री फडणवीस बजट घाटे को कम करने को लेकर भी कदम उठा सकते हैं। क्योंकि पिछले वर्ष महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार की ओर से वित्त मंत्री अजीत पवार ने 24 हजार करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया था।

आर्थिक सर्वे में 6.8% की रफ्तार से अर्थव्यवस्था बढ़ने की उम्मीद –
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में वर्ष 2022-23 के लिए महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था। इसमें अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2022-23 के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था के 6.8 प्रतिशत और भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.0 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2022-23 में राजकोषीय घाटा 2.5% रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा राज्य के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों के क्षेत्र में 10.2 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 6.1 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *