जानें खून में कितना होना चाहिए हीमोग्लोबिन?

हेल्‍थ। ब्लड के बिना हम एक पल भी जिंदा नहीं रह सकते हैं। खून हमारे जीवन का आधार है। शरीर के एक-एक अंग में खून ही आवश्‍यक चीजें पहुंचाता है। खून हमारे पूरे शरीर का परिवहन तंत्र है। खून के माध्यम से ही पूरे शरीर के अंग-अंग में पोषक तत्व, हार्मोन, गैस आदि पहुंचती रहती है और वेस्ट मैटेरियल को शरीर से बाहर निकालता रहता है। ब्लड शरीर में पीएच और तापमान को कंट्रोल करता है। हमेशा शरीर के अंदर के तापमान को स्थिर रखता है। खून के आरबीसी में हीमोग्लोबिन मौजूद होता है। जीवन के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि यही फेफड़े से ऑक्सीजन को लेकर शरीर के अंग-अंग में पहुंचाता है। एक वयस्क इंसान के शरीर में 4 से 5 लीटर खून होना चाहिए।

हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया की बीमारी होती है। एनीमिया हो जाने पर थकान, कमजोरी, स्किन में पीलापन, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, छाती में दर्द, हाथ-पैर में ठंडापन, सिर दर्द आदि की शिकायत रहती है। प्रेग्नेंट महिलाओं में अगर एनीमिया हो जाए तो यह पेट में पल रहे बच्चों को भी नुकसान पहुंचाता है।

हीमोग्लोबिन का काम :-
हेल्‍थ एक्‍सपर्ट के अनुसार हीमोग्लोबिन का मुख्य काम ऑक्सीजन को हर टिशू तक पहुंचाना है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन के साथ बॉन्ड बना लेता है और ऑक्सीजन को रिलीज करते रहता है। यह किसी अंग में ऑक्सीजन की कमी हो जाए और ज्यादा हो जाए तो हीमोग्लोबिन ही इसे बैलेंस करता है। हीमोग्लोबिन कार्बनडायऑक्साइड को भी सेल्स से लेकर फेफड़े तक पहुंचा देता है।

महिला पुरुष के हिसाब से कितना होना चाहिए आरबीसी और हीमोग्‍लोबिन

                           पुरुष                महिला

RBC           4.35-5.36          3.92-5.13

हीमोग्‍लोबिन   13.2- 16.6         11.6-15

(यह संख्‍या ग्राम प्रति डेसीलीटर में है।)

हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण- 

 यदि आरबीसी में हीमोग्लोबिन की मात्रा नॉर्मल से कम हो तो इसके लिए कई बीमारियां जिम्मेदार हो सकती है। ये निम्नलिखित है।
1.आयरन की कमी।
2.विटामिन बी 12 की कमी।
3.फॉलेट की कमी।
4.ब्लीडिंग।
5.कैंसर।
6.किडनी की बीमारी।
7.लिवर की बीमारी।
8.थायरॉयड।
9. थैलीसीमिया।

हीमोग्लोबिन की कमी को कैसे पूरा करें?
हेल्थलाइन के अनुसार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए फूलगोभी, मीट, केले, पालक, ग्रीन बींस, बंदगोभी, मसूर की दाल, टोफू, बेक्ड आलू, फोर्टिफाइड अनाज, एवोकाडो, राइस, राजमा, हरी मटर आदि का सेवन करना चाहिए। आयरन को एब्जोर्ब करने के लिए विटामिन सी की आवश्‍यकता होती है। विटामिन सी को पूरा करने के लिए साइट्रस फ्रूट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए स्ट्राबेरी, संतरा, हरी पत्तीदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *