स्मार्टवॉच Fire-Boltt Legend भारत में हुआ लॉन्च

गैजेट्स। घरेलू कंपनी फायरबोल्ट ने अपनी स्मार्टवॉच Fire-Boltt Legend को भारज में लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Legend के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा Fire-Boltt Legend में 1.39 इंच की फुल एचडी टच डिस्प्ले है इसका रिजॉल्यूशन 240*240 पिक्सल है। Fire-Boltt Legend को कंपनी की वेबसाइट के अलावा ऑफलाइन स्टोर से 2,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Fire-Boltt Legend के साथ 123 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनसे आप अपनी एक्टिविटी और एक्सरसाइज को ट्रैक कर सकते हैं। Fire-Boltt Legend में रनिंग, साइकलिंग और स्विमिंग जैसे मोड्स हैं। Fire-Boltt Legend को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। फायरबोल्ट की इस वॉच में वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है यानी आप बोलकर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

Fire-Boltt Legend को ब्लैक, सिल्वर ग्रे, गोल्ड पिंक, शैंपेन गोल्ड और लाइट गोल्ड कलर रेड में खरीदा जा सकेगा। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग के अलावा पीरियड ट्रैकिंग भी है। Fire-Boltt Legend में इनबिल्ट गेम भी दिया गया है और पानी पीने के लिए रिमाइंडर भी मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *