फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, होटल में फंदे से लटका मिला शव

वाराणसी। भोजपुरी एक्‍ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए मशहूर थीं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने कैरियर को ऊंचाई दी। फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी।

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी। रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो होटल स्टाफ को शक हुआ, इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई। यूनिट के लोगों और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

मौके पर पहुंची सारनाथ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके कारण आकांक्षा दुबे ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *