गर्मियों में ब्रेकफास्ट के लिए पुदीना पराठा है बेस्ट, जरूर करें ट्राई

रेसिपी। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना हैं। गर्मी में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक खान पान में विशेष ध्यान दिया जाता है। इस मौसम ऐसी चीजें खाएं जो स्वादिष्ट भी हों और हाजमे के लिए भी बेस्ट हों। ऐसी ही एक डिश है पुदीना पराठा। पुदीना पराठा जहां खाने में लजीज होता है वहीं यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

मॉर्निग ब्रेकफास्ट के लिए अलग-अलग वैराइटीज के पराठे बनाए जाते हैं। मौसम को ध्यान में रखते हुए भी पराठों का चुनाव किया जाता है। गर्मियों के मौसम में पुदीना पराठा स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बढ़िया होता है। इस बार ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप पराठे की वैराइटी में बदलाव लाना चाहते हैं तो पुदीना पराठा ट्राई कर सकते हैं। पुदीना की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में दिन की शुरुआत पुदीना पराठा से करने पर दिनभर इसकी ठंडक शरीर को राहत देने का काम करेगी। तो चलिए पुदीना पराठा की आसान रेसिपी जानते है।.

सामग्री
गेहूं का आटा

पुदीना पत्तियां

अदरक कद्दूकस किया हुआ

लाल मिर्च पाउडर

सूखा पुदीना

चाट मसाला

मक्खन

देसी घी

स्वादानुसार नमक

पुदीना पराठा बनाने की विधि
लजीज पुदीना पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में आटा छानकर डाल दें। इसके बाद कटी पुदीना पत्तियां आटे में डालकर मिक्‍स कर लें। अब आटे में कद्दूकस अदरक, स्पून तेल और स्वादानुसार नमक डालकर आटे को अच्छे से मसल लें। जिससे आटे के साथ पुदीना और अन्य सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंद लें। इसके बाद आटा ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें। अब आटे को ले और उसे एक बार और गूंद लें। इसके बाद आटे की मीडियम साइज की लोइयां बना लें। इसके पूर्व एक बाउल लें और उसमें सूखा पुदीना, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर तीनों को अच्‍छे से मिला लें।

अब आटे की एक लोई लेकर बेल लें। अब इस पर सूखा पुदीना का मिश्रण डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद पराठे को रोल कर दें और फिर उसके बाद लच्छा पराठा की तरह रोल बना लें। इसके बाद रोल को बीच में से दबाते हुए पराठे को बेल लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर पराठा डालकर सेकें। इस दौरान पराठे पर दोनों तरफ से घी लगाएं और कुरकुरा होने तक सेकें। इसी तरह सारे पुदीना पराठा तैयार कर लें। अब पराठों को दही या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *