जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले अपना सारा ध्यान इनकम पर लगाएंगे और आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम में बिजी रहेंगे। घर परिवार की भी सुध लेंगे।

 

वृष राशि: वृष राशि वालों का काम पर पूरा ध्यान रहेगा। दिन मान अच्छा गुजरेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे मन में खुशी आएगी, सेहत मजबूत रहेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा, घर में खुशियां आएंगी।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले खुद की इच्छाओं को बढ़ता हुआ देखेंगे। खुद पर खर्चा करेंगे। कोई नया मोबाइल खरीद सकते हैं। काम में मन लगेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग प्यार से भरपूर रहेंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी। रिश्ता मजबूत होगा।

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा खान-पान ना करें और अच्छा पानी पिएं। चिंताओं से दूर रहेंगे तो सेहत ठीक रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है।

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज कहीं दूर जाने की कोशिश करेंगे। नौकरी के लिए विदेश की किसी कंपनी में अप्लाई कर सकते हैं। सफलता मिलने के योग बनेंगे। इनकम बढ़ेगी। हल्के खर्चे भी रहेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में योजनाएं सफल होंगी। इनकम बढ़ेगी। आपकी इज्जत भी बढ़ेगी।

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन थोड़ा कमजोर है। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें, क्योंकि सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। काम के सिलसिले में मन लगेगा। इसके अच्छे नतीजे भी देखने को मिलेंगे।

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आज के दिन को अच्छा बनाना आपके हाथ में है। खूब मेहनत करेंगे। काम के सिलसिले में बुद्धि लगाएंगे और उस बुद्धि से अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। दिनमान बढ़िया जाएगा।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन मान ठीक-ठाक है। अपना पूरा फोकस अपने घर पर और अपनी संतान पर लगाएंगे, जिससे रिश्तो में करीबी रहेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य के सहारे कई काम बनेंगे। सेहत ठीक ठाक रहने से मनोबल अच्छा रहेगा और इनकम बढ़ेगी।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन में धार्मिक विचार आएंगे। किसी धार्मिक मंदिर में दर्शन करने करने जा सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान कमजोर है। उतार-चढ़ाव रहेगा। अपने काम पर ध्यान दें।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। आपका मन खुश होगा। परिवार में खुशियां आएंगी। विरोधियों से सावधानी रखना जरूरी होगा। खानपान नियमित और अच्छा रखें नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। नौकरी में मजबूती आएगी।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिनमान बढ़िया रहेगा, बस सेहत का ध्यान रखना होगा। बेवजह के खर्चों से बचें। इनकम अच्छी होगी। धार्मिक कामों में भी खर्चा होगा। घर परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले सेहत में उतार-चढ़ाव और खर्चों में अधिकता, आज के दिन का यही मजमून रहेगा, इसलिए सावधानी से शुरुआत करें। घर में काफी मन लगेगा। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं, जो घर में खुशी देगी। काम के सिलसिले में भी काफी बिजी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *